अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टार सैयारा इस शुक्रवार, 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है इसके इमोशनल ट्रेलर, चार्टबस्टर म्यूज़िक और मोहित सूरी व यशराज फिल्म्स की खास जोड़ी दर्शकों का दिल जीत रही है। अब जबकि फिल्म का सेंसर प्रोसेस भी पूरा हो चुका है, , CBFC ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास किया है, लेकिन कुछ बदलावों के निर्देश भी दिए हैं ।
18 जुलाई को फिल्म सिनेमाघरों में होगी रिलीज
फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब तक फिल्म के एडवांस बुकिंग के अच्छे आंकड़े सामने आए हैं। अब देखना होगा कि फिल्म रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में क्या कुछ कमाल दिखा पाती है।
फिल्म में होंगे बदलाव
बोर्ड ने फिल्म बनाने वालों से कुछ चीजें बदलने को भी कहा. कुछ बड़े बदलाव किए हैं. फिल्म में चार जगहों पर कुछ ‘आपत्तिजनक’ शब्दों को बदलकर ‘सही’ शब्द डाले गए हैं. फिल्म से 10 सेकंड के इंटिमेट सीन को भी हटाने या बदलने को कहा गया है. इसके अलावा जहां भी बाइक या स्कूटर वाले सीन हैं, वहां हेलमेट पहनने की चेतावनी वाला एक छोटा सा डिस्क्लेमर दिखाने को कहा गया है.
सेंसर बोर्ड ने दिखाई सख्ती
फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास किया है, लेकिन इसके लिए फिल्म निर्माताओं को कुछ अहम बदलाव करने पड़े। बोर्ड ने फिल्म में मौजूद लगभग 10 सेकंड के बोल्ड सीन्स को हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, फिल्म में यूज किए गए कुछ आपत्तिजनक शब्दों में भी बदलाव करने के लिए कहा गया है।
फिल्म की होगी शानदार ओपनिंग
फिलहाल सैयारा एक शानदार ओपनिंग की ओर बढ़ती नजर आ रही है। अगर ट्रेंड्स बरकरार रहे तो फिल्म डबल डिजिट ओपनिंग भी दर्ज कर सकती है। बुधवार सुबह तक, फिल्म ने नेशनल चेन्स में कुल 45,000 टिकटें बेच दी हैं —जिसमें PVR Inox में 33,500 टिकटें, Cinepolis में 11,500 टिकटें और MovieMax चेन्स में 2,059 टिकटें बेची गई हैं ।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1