‘भाग मिल्खा भाग’ फिल्म एकबार फिर सिनेमाघरों में होगी रिलीज, फैंस के बीच खुशियों की लहर

Bhaag Milkha Bhaag

स्पोर्ट्स ड्रामा पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर आई है। फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह की जिंदगी पर बनी सुपरहिट फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है। पीवीआर-आईनॉक्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया है और बताया है कि ये फिल्म देशभर के चुनिंदा थिएटरों में ही दिखाई जाएगी।

इस तारीख को देख सकते है यह फिल्म

प्रदर्शक पीवीआर-आईनॉक्स ने इस फिल्म की दोबार रिलीज का एलान करते हुए बताया ‘यह बायोपिक देश भर के चुनिंदा पीवीआर थिएटरों में रिलीज होगी।’ फरहान अख्तर और सोनम कपूर अभिनीत यह फिल्म 2013 में अपनी मूल रिलीज के एक दशक से भी ज्यादा वक्त के बाद 18 जुलाई को बड़े पर्दे पर वापसी करेगी।

फरहान अख्तर ने आभार व्यक्त की

‘भाग मिल्खा भाग’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले फरहान अख्तर ने महान धावक मिल्खा सिंह का किरदार निभाने के लिए बहुत मेहनत की थी और अपने शरीर में बदलाव किए थे। फरहान ने एक बयान में कहा ‘मिल्खा सिंह का किरदार निभाना सम्मान और जिम्मेदारी दोनों था। मैं आभारी हूं कि दर्शकों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देखने का मौका मिलेगा। इसके प्रदर्शन से इसकी भावनाएं और जज्बा जीवंत हो उठेंगे।’

फिल्म की कहानी

राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर और सोनम कपूर के अलावा दिव्या दत्ता और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दर्द से लेकर मिल्खा सिंह के ‘फ्लाइंग सिख’ बनने तक की कहानी दिखाई गई है। फिल्म के गाने और प्रसून जोशी की लिखी स्क्रिप्ट आज भी लोगों के दिलों में हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *