मॉडल सान रेचल की आत्महत्या से उठे सवाल, इंडस्ट्री में रंगभेद और मानसिक दबाव पर छिड़ी बहस

San Rechal

मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं सान रेचल ने रविवार को पुडुचेरी में आत्महत्या कर ली। 26 वर्षीय सान, जिन्होंने हाल ही में शादी की थी, रंगभेद के खिलाफ अपनी बेबाक राय और सोशल मीडिया पर सक्रियता के कारण जानी जाती थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपने पिता के घर पर बड़ी मात्रा में गोलियां खा लीं। उन्हें पहले एक सरकारी अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद जवाहरलाल स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (JIPMER) में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

आर्थिक तनाव और पारिवारिक दबाव बने वजह?

जांच अधिकारियों ने प्राथमिक तौर पर संकेत दिए हैं कि बीते कुछ महीनों से सान को गंभीर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने अपने करियर के लिए जरूरी फंड जुटाने के लिए अपने जेवर तक बेच दिए थे। उन्हें अपने पिता से आर्थिक सहयोग की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने अपने बेटे की जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए असमर्थता जताई। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। हालांकि, हाल ही में हुई उनकी शादी को देखते हुए तहसीलदार स्तर की जांच के आदेश भी दिए गए हैं ताकि यह समझा जा सके कि क्या वैवाहिक जीवन से जुड़ी कोई बात उनके मानसिक तनाव की वजह बनी।

फेयरनेस कल्चर के खिलाफ उठाई थी आवाज

सान रेचल ने न सिर्फ अपने काम से बल्कि अपने विचारों से भी मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया था। उन्होंने भारतीय फिल्म और फैशन इंडस्ट्री में गहरे जड़े रंगभेद पर खुलकर सवाल उठाए। खासतौर पर डार्क स्किन टोन वाली महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को लेकर वे अक्सर सोशल मीडिया पर मुखर रही थीं। साल 2022 में उन्होंने मिस पुडुचेरी का खिताब भी जीता था।

मौत के बाद उठे मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल

सान की असमय मृत्यु ने सोशल मीडिया पर मानसिक स्वास्थ्य, इंडस्ट्री से जुड़े दबाव और डार्क स्किन टोन के खिलाफ अब भी जारी भेदभाव पर एक नई बहस छेड़ दी है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। इस मौके पर स्विमिंग कोच जितेन्द्र टोकस और राजकुमार (वाइस प्रेसिडेंट, स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) भी मौजूद रहे।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *