भारतीय बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका निजी जीवन। भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने पति और बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की घोषणा कर दी है। वर्ष 2018 में विवाह के बंधन में बंधे इस जोड़े ने लगभग सात वर्षों के साथ के बाद अब अलग राह पर चलने का निर्णय लिया है। साइना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “कभी-कभी ज़िंदगी हमें अलग राहों पर ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद हमने यह निर्णय लिया है कि अब हम अलग-अलग अपने जीवन की राह तय करेंगे। हम एक-दूसरे के लिए शांति और उन्नति की कामना करते हैं। इस दौरान हमारी निजता का सम्मान करने के लिए सभी का आभार।”
साइना नेहवाल की कुल संपत्ति और कमाई
पद्मश्री, पद्मभूषण और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित साइना नेहवाल ने खेल जगत के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट की दुनिया में भी अपना बड़ा नाम बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 42 से 45 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। साइना की मासिक आय 35 से 40 लाख रुपये के आसपास मानी जाती है, जिसमें टूर्नामेंट्स की पुरस्कार राशि, विज्ञापन, प्रमोशन्स और कॉर्पोरेट टाई-अप्स से होने वाली कमाई शामिल है।
ब्रांड की दुनिया में भी चमक रही हैं साइना
साइना की लोकप्रियता को भुनाने में कई बड़ी कंपनियों ने भी दिलचस्पी दिखाई है। उनके एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में पारस लाइफस्टाइल, ओपासा ज्वेलरी, स्किनस्पायर्ड, हील योर सोल, योनैक्स, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, एडेलवाइस, केलॉग्स, इंडियन ओवरसीज़ बैंक, सैवलॉन और रसना जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स शामिल हैं। बताया जाता है कि साइना एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 75 लाख से एक करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।
शानदार जीवनशैली की मालिक हैं साइना
साइना नेहवाल की संपत्ति जितनी प्रभावशाली है, उनकी जीवनशैली भी उतनी ही भव्य है। उनके पास हैदराबाद में स्थित एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। इसके अलावा, उनके पास मिनी कूपर, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज बेंज जैसी लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है। यह सब उनकी रॉयल लाइफस्टाइल की झलक पेश करता है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
