टीम इंडिया ने बनाया 387 रन, रविन्द्र जडेजा ने खेली शानदार पारी

Team India

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारतीय टीम ने दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 387 रन पर ऑलआउट की थी। भारत की नजरें बढ़त हासिल करने पर थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और स्कोर बराबर रहा।

387 रन बनाई टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए, इसके जवाब में भारतीय टीम भी पहली पारी में 387 रन ही बना सकी। ऋषभ पंत 112 गेंद में 74 रन बनाकर रन आउट हुए। राहुल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 198 गेंद में 141 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल 100 रन बनाकर शोएब बशीर का शिकार हुए। नीतीश रेड्डी 91 गेंद में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रविंद्र जडेजा 131 गेंद में 72 रन बनाकर आउट हुए। आकाशदीप ने सात रन बनाए। बुमराह खाता नहीं खोल सके। जोफ्रा आर्चर ने वॉशिंगटन सुंदर को आउट करके भारत की पारी का अंत किया। इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने तीन, जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने 2-2 विकेट लिए।

तीसरे दिन का खेल हुआ समाप्त

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत की पहली पारी 387 रन पर ऑलआउट हुए, जबकि इंग्लैंड ने दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के दो रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय जैक क्राउली दो और बेन डकेट खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बढ़त लेने से चूक गई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे और भारत भी इतने ही रन बना सका जिससे पहली पारी में दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा।

रविंद्र जडेजा ने खेली शानदार पारी

रविंद्र जडेजा ने शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली और दूसरी पारी में भी फिफ्टी जड़ी थी. तीसरे टेस्ट की पहली पारी में भी जडेजा के बल्ले से अर्धशतक निकला. अर्धशतक जड़ने के बाद जडेजा ने अपने स्टाइल में बल्ले को तलवार की तरह हवा में लहराकर अपनी खुशी का इजहार किया.

×××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *