बिहार के लोगों को बिजली के खर्च में जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। नीतीश कुमार सरकार चुनाव से पहले एक अहम फैसला लेने जा रही है, जिससे राज्य के करोड़ों उपभोक्ताओं को फायदा होगा। योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की तैयारी चल रही है। अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार हुआ तो लोगों को बिजली बिल में बड़ी राहत मिलेगी।ऊर्जा विभाग ने इस योजना की तैयार कर ली है और इसे अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
कितनी यूनिट मिलेगी मुफ्त में,
बता दे कि अगर इसे स्वीकृति मिल जाती है तो शहरी क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं को हर महीने लगभग 750 रुपये की बचत हो सकती है। वर्तमान में शहरी क्षेत्रों में बिजली की दर 7.57 रुपये प्रति यूनिट है। लेकिन सरकार की ओर से अनुदान दिए जाने पर उपभोक्ताओं को केवल 4.52 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा।सिर्फ शहरी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिलेगा। कुटीर ज्योति योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को 1.97 रुपये प्रति यूनिट और अन्य घरेलू ग्रामीण उपभोक्ताओं को 2.52 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी। इससे गांवों में रहने वाले परिवारों को भी बिजली खर्च में बड़ी राहत मिलेगी।
कृषि उपभोक्ताओं को भी मिल सकती है छूट
इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगने के बाद योजना से जुड़े और भी कई फायदे सामने आ सकते हैं। माना जा रहा है कि सरकार किसानों के लिए भी बिजली दरों में अतिरिक्त छूट देने पर विचार कर रही है। कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दर कम की जा सकती है जिससे खेती की लागत घटे और किसान लाभ में रहें।बिहार सरकार का यह कदम उन कई राज्यों की राह पर है, जिन्होंने पहले ही अपने नागरिकों को मुफ्त बिजली की सुविधा दे रखी है। अब बिहार में भी इस योजना को लागू करने की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं ताकि आम लोगों को आर्थिक राहत मिल सके और उन्हें अपने मासिक खर्च में कुछ राहत महसूस हो।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1