लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को दक्षा प्रिया नामक पत्रकार के इंस्टाग्राम अकाउंट पोस्ट पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी टाइगर मिराज इदरीसी नामक अकाउंट से दी है। इस संबंध में लोजपा रामविलास के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट की तरफ से साइबर थाने में प्राथमिक दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
यह धमकी टाइगर मिराज इदरीसी नामक अकाउंट से आई है
लोजपा के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट सहित कई नेता थाने पहुंचे और FIR कर दर्ज करवाई। पुलिस से गुहार लगाई गई है, जिस अपराधी ने जान से मारने की धमकी दी है। उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।
पार्टी के अन्य नेता ने दर्ज कराई FIR
घटना की जानकारी मिलते ही लोजपा के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करवाई. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस मामले की गंभीरता से जांच हो और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए.
243 सीटों पर चिराग लड़ेंगे चुनाव
कुछ दिन पहले ही चिराग पासवान ने एलान किया था कि उनकी पार्टी आगामी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और वे खुद भी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. इस घोषणा के बाद से बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई थी. अब धमकी की यह घटना न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि चिराग की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता कुछ तत्वों को नागवार गुजर रही है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.
कई नेताओं को पहले मिली थी धमकी
बता दें कि नेताओं को जान से मारने की धमकी मिलना कोई नहीं बात नहीं है। अभी कुछ दिनों पहले राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा को भी फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं, उससे पहले पूर्णिया से निर्दलिय सांसद पप्पू यादव को भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1