एक बार फिर बाहुबली आएगी बड़े पर्दे पर, राजामौली ने दिया फैंस को खुशखबरी

Baahubali

मशहूर फिल्म निर्माता एस. एस. राजामौली ने घोषणा की है कि उनकी सुपरहिट फिल्में “बाहुबली: द बिगिनिंग” और “बाहुबली: द कन्क्लूज़न” को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म का पहला भाग 10 जुलाई 2015 को रिलीज हुआ था। अब इसके 10 साल पूरे होने पर, फिल्म के दोनों भागों को एक साथ जोड़कर 31 अक्टूबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में विशेष रूप से दिखाया जाएगा।

फिल्म के मेकर्स ने किया पोस्टर रिलीज

फिल्म के मेकर्स ने प्रभास के साथ एक पोस्टर और रिलीज़ की तारीख के साथ एक्स पर इस खबर की घोषणा करते हुए लिखा, “बाहुबली… कई सफ़र की शुरुआत। अनगिनत यादें। अनंत प्रेरणा। 10 साल हो गए हैं। #BaahubaliTheEpic के साथ इस खास उपलब्धि को दिखाते हुए, अब दो-भागों वाली एक संयुक्त फिल्म है। इसे आप 31 अक्टूबर, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में देख सकते हैं। बता दें कि बाहुबली: द एपिक तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ होगी।

ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर किया गया ऐलान

दरअसल बाहुबली फिल्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात का ऐलान किया गया है कि बाहुबली के पहले और दूसरे पार्ट को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ‘बाहुबली मूवी’ ने लिखा है- 10 साल पहले, एक सवाल ने पूरे देश को एकजुट कर दिया था…अब वही सवाल और उसका जवाब लौट रहे हैं — एक भव्य महाकाव्य में साथ-साथ। ‘बाहुबली द एपिक’ पूरी दुनिया में 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज हो रही है।

फिल्म निर्माता राजामौली ने किया पोस्ट

फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, ‘बाहुबली… कई यात्राओं की शुरुआत, अनगिनत यादें और अंतहीन प्रेरणा। 10 साल पूरे हो चुके हैं और इसे यादगार बनाने के लिए आ रही है ‘बाहुबली द एपिक’!


एक बार फिर फिल्म बनाएगी रिकॉर्ड

फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ ने दुनियाभर में लगभग 650 करोड़ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ ने करीब 1788 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच दिया था. ऐसे में इस दोनों फिल्मों के कबाइन्ड कलेक्शन 2400 करोड़ के पार पहुंचा था, और अब जब दोनों फिल्मों को एक साथ रिलीज किया जा रहा है, तो उम्ीद जताई जा रही है, कि ‘बाहुबली: द एपिक’ सभी पुरानी री-रिलीज फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *