भारत ने रचा इतिहास: इंग्लैंड की धरती पर पहली बार टी20 सीरीज जीती भारतीय महिला टीम

Women T20

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में एक ऐतिहासिक जीत हासिल की है।पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के चौथे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर जीत हासिल की है।यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड में कोई टी20I सीरीज अपने नाम की है, जिससे यह जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास में खास महत्व रखती है।लंदन में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया। लेकिन इंग्लैंड की पूरी टीम 20 ओवरों में केवल 126 रन ही बना सकी। सबसे ज्यादा रन टीम की सलामी बल्लेबाज़ सोफिया ने बनाए, जिन्होंने 22 रनों की पारी खेली। बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सके और विकेट गिरते रहे।भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। श्री चरणी और राधा यादव ने दो-दो विकेट लेकर इंग्लिश पारी की कमर तोड़ दी। इन दोनों ने अपने 8 ओवरों में सिर्फ 45 रन खर्च किए और 4 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा अमरजोत और दीप्ति शर्मा ने भी एक-एक सफलता हासिल की, जिससे इंग्लैंड को कम स्कोर पर रोका जा सका।

स्मृति-शेफाली की तेज शुरुआत,

127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद दमदार रही। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले सात ओवरों में 56 रन जोड़कर भारत को मज़बूत शुरुआत दिलाई। शेफाली ने 31 और मंधाना ने 32 रन बनाए।इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ने स्थिति को बखूबी संभाला। दोनों ने संयम से खेलते हुए आवश्यक रन गति को बनाए रखा और जीत को सुनिश्चित किया। हरमनप्रीत ने 26 रनों की उपयोगी पारी खेली, जबकि जेमिमा ने नाबाद 24 रन बनाकर भारत को 17वें ओवर में ही जीत दिला दी।

भारतीय महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल

यह जीत केवल एक मैच या सीरीज नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक युगांतकारी क्षण है। इंग्लैंड जैसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों वाले देश में सीरीज जीतना आसान नहीं होता, लेकिन भारतीय टीम ने यह कर दिखाया। इस जीत ने महिला क्रिकेट को और मजबूती दी है और आने वाले समय में इसके दूरगामी परिणाम देखे जा सकते हैं।भारतीय महिला टीम की यह ऐतिहासिक उपलब्धि निश्चित रूप से देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व का विषय है और इससे आने वाली युवा पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *