दिलजीत दोसांझ पर लगे बैन को टी सीरीज ने बताया बेबुनियाद

Diljit Dosanjh 1

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ फिल्म ‘सरदार जी 3’ में काम करने को लेकर पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ विवादों में आ गए थे. इसके बाद बीते कुछ दिनों से अफवाहें तेज थीं कि म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी T-Series अब उनके साथ भविष्य में कोई भी प्रोजेक्ट नहीं करेगी. लेकिन अब इन अटकलों पर खुद प्रोडक्शन हाउस ने विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि दिलजीत और T-Series की साझेदारी बरकरार है.

रिपोर्ट्स का दावा

कई रिपोर्ट्स में यहां तक दावा कर दिया गया था की FWICE के दबाव में आकर भूषण कुमार ने ये वादा किया है कि दिलजीत को अपने बैनर में फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करने दिया जाएगा. वहीं, कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर टी-सीरीज को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

T-Series ने अफवाहों को बताया झूठ

सूत्रों के अनुसार, प्रोडक्शन कंपनी ने इन तमाम खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ये सभी रिपोर्ट्स पूरी तरह से बेबुनियाद हैं. T-Series और दिलजीत दोसांझ के बीच हमेशा एक सम्मानजनक और मजबूत कार्य संबंध रहा है और हम भविष्य में भी उनके साथ प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए उत्साहित हैं.

‘सरदार जी 3’ को लेकर हुआ था विवाद

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम किया, 27 जून को विदेशों में रिलीज हुई लेकिन भारत में इसे रिलीज नहीं किया गया. ये विवाद तब और गहरा गया जब अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमला और मई में भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में की गई एयरस्ट्राइक की घटनाएं सामने आई. इसके बाद सोशल मीडिया पर दिलजीत के बहिष्कार की मांग जोर पकड़ने लगी थी.

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *