59वीं दिल्ली राज्य तैराकी चैंपियनशिप का भव्य आगाज, 410 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Swimming Championship

New Delhi: नई दिल्ली, 4 जुलाई। राजधानी के तालकटोरा स्विमिंग पूल में 59वीं दिल्ली राज्य जूनियर और सबजूनियर तैराकी चैंपियनशिप का भव्य आगाज हुआ। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष सीताराम साहू, सदस्य विजय कुमार और पंजाब स्विमिंग एसोसिएशन के सीईओ बलराज शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान स्विमिंग कोच जितेंद्र टोकस और स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट राज कुमार भी मौजूद रहे। चैंपियनशिप का आयोजन 7 जुलाई तक किया जाएगा जिसमें 410 से अधिक लड़के और लड़कियां हिस्सा ले रहे हैं।

पहले दिन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

चैंपियनशिप के पहले दिन रोमांचक मुकाबलों के बीच अंडर-17 के 800 मीटर फ्री स्टाइल में युवराज सिंह ने 8 मिनट 54.42 सेकंड का समय निकालकर पहला स्वर्ण पदक जीता। वहीं वंश ने दूसरा और धनुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के मुकाबले में अन्य रावत ने 9 मिनट 56.59 सेकंड में पहला स्थान हासिल किया जबकि तितिक्षा रावत और प्राकृति ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14 और अंडर-12 वर्ग के खिलाड़ियों ने भी दिखाया दमखम

अंडर-14 लड़कों के मुकाबले में रक्षित टोकस ने 9 मिनट 48.55 सेकंड में पहला स्थान हासिल किया। विशु मौर्य ने दूसरा और मानव लाकर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों में अमीरा सिंगल ने 10 मिनट 55.47 सेकंड में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि यादवी नेगी और प्रांजल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-12 के 400 मीटर फ्री स्टाइल में विराट ने पहला, नियमित ने दूसरा और तेजस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में मारिया पहले, स्नेहा दूसरे और रमैया तीसरे स्थान पर रहीं।

ब्रेस्ट स्ट्रोक में खिलाड़ियों ने बटोरे पदक

अंडर-17 के 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में ध्रुव ने पहला, वीर चावला ने दूसरा और तनुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 के ब्रेस्ट स्ट्रोक में रक्षित ने पहला, ज्ञान जैन ने दूसरा और परंजय ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों के अंडर-17 ब्रेस्ट स्ट्रोक में वंशिका ने पहला, श्रेया ने दूसरा और शीरजा अग्रवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक मीनाक्षी पाहुजा, स्टेडियम के कोच और प्रशासक संजय बिष्ट तथा सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे उमेश तिवारी ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Swimming Championship 1

Delhi State Swimming Championship

××××××××××××××

Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *