डी. गुकेश नेग्रैंड शतरंज टूर के छठे दौर में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को हरा कर जीत अपने नाम की

D. Gukesh

विश्व चैंपियन डी गुकेश ने गुरुवार को क्रोएशिया के जगरेब में ग्रैंड शतरंज टूर के छठे दौर में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को हराया। इस धमाकेदार जीत के साथ टूर्नामेंट में उनके 10 अंक हो गए हैं। गुकेश ने पहले दिन सुपर यूनाईटेड रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के पहले तीन दौर समाप्त होने के बाद वह साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए थे। इसके बाद उन्होंने चौथे और पांचवें राउंड में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को हराकर उन्होंने अपना दबदबा जारी रखा, इसके साथ ही उनकी भिड़ंत कार्लसन के साथ होनी कंफर्म हुई।

राउंड 6 में भी गुकेश ने दर्ज की जीत

पिछले महीने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के राउंड 6 में भी गुकेश ने कार्लसन को हराकर सबको चौंका दिया था, जिसके बाद उन्होंने चेस बोर्ड पर ही अपना हाथ पटक दिया था. गुकेश ने अपनी शानदार फॉर्म को इस टूर्नामेंट में भी बरकरार रखा है. चौथे राउंड में डी गुकेश की टक्कर उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से हुई, जिसके बाद उन्होंने पांचवें राउंड में अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को हराकर मैग्नस कार्लसन के खिलाफ मुकाबले का रास्ता साफ किया. इस मैच से पहले कार्लसन ने गुकेश के ऊपर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की थी और कहा था कि वे ऐसे खेलेंगे कि जैसे उनका सामना किसी कमजोर खिलाड़ी से हो रहा है. लेकिन गुकेश ने एक बार फिर कार्लसन को शिकस्त दी है.

मैच का हाल

इस मुकाबले में कार्लसन ने सफेद मोहरों से खेल की शुरुआत की, जबकि गुकेश काले मोहरों से नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश में लगे रहे. शुरुआती खेल में नॉर्वेजियन खिलाड़ी कार्लसन का दबदबा नजर आया और उन्होंने भारतीय किशोर ग्रैंडमास्टर के खिलाफ आक्रामक चालों से बढ़त बनाने की कोशिश की. खेल पूरी तरह से उस समय बदल गया जब कार्लसन ने अपनी ‘b’ प्यादा को b4 पर ले जाकर भारी चूक कर दी. इसके बाद गुकेश ने स्थिति पर पूरी पकड़ बना ली और कार्लसन को रक्षात्मक मुद्रा में धकेल दिया. जैसे-जैसे समय कम होता गया, कार्लसन के पास घड़ी में 30 सेकंड से भी कम समय बचा था. उन्होंने अपनी हार स्वीकार करते हुए बिना किसी खास भाव के गुकेश से हाथ मिलाया और नज़र मिलाए बिना ही खेल छोड़ दिया.

डी. गुकेश की लगातार अपने नाम की पांचवीं जीत

डी गुकेश ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन के बाद संयुक्त लीडर के रूप में छठे राउंड में प्रवेश किया। चौथे और पांचवें राउंड में भी उनकी गति जारी रही, जहां उन्होंने दुनिया के दो शीर्ष खिलाड़ियों, उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव और अमेरिकी फैबियानो कारुआना के खिलाफ जीत हासिल की।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *