भागवत कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है. इसके बाद देवकीनंदन ठाकुर के शिष्यों में हलचल तेज हो गई है. यह धमकी प्रियाकांत जु मंदिर कार्यालय के फोन पर नंबर पर आडियो मैसेज के जरिए मिली है, जिसमें एक व्यक्ति कह रहा है कि एक महीने के अंदर देवकीनंदन ठाकुर को उड़ा दिया जाएगा. यह मैसेज देवकीनंदन तक पहुंचा दो. आगे वह कह रहा है कि ज्यादा होशियार बनने की कोशिश न करें.
मंदिर कार्यालय को मिला ऑडियो संदेश
मथुरा पुलिस के मुताबिक, धमकी उनके प्रियाकांत जू मंदिर कार्यालय में एक ऑडियो संदेश के जरिए दी गई है. बताया गया कि कार्यालय के मोबाइल नंबर के व्हाट्सऐप पर किसी व्यक्ति द्वारा गुरुवार दोपहर को वॉयस मैसेज भेजा गया. इसमें उक्त व्यक्ति ने देवकीनंदन को एक महीने में उड़ाने की धमकी दी है. वॉयस मैसेज में सुना जा सकता है कि उक्त आदमी कह रहा है कि ज्यादा होशियारी न करें और न ही इसको कहीं भेजे नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा.
कई बार मिल चुकी है धमकी
देवकीनंदन महाराज को इससे पहले भी कई बार जाने से मारने की धमकियां की मिल चुकी है. वहीं, एक बार पाकिस्तान से भी धमकी भरी कॉल आई थी. इसके अलावा मंदिर पर लेटकर भेजकर सामूहिक कत्लेआम की भी धमकी दी गई थी. महाराज की कार पर भी एक बार हमला हो चुकी है. इस दौरान ड्राइवर की सूझबूझ से जान बची थी.
धमकी को लेकर देवकीनंदन ठाकुर का बयान
धमकी को लेकर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि उन्हें इतनी गालियां कभी नहीं मिलीं, जितनी उस कॉलर ने दीं। लेकिन उन लोगों को यही सिखाया जाता है। मैं किसी धर्म के खिलाफ नहीं हूं। मैं किसी धर्म की बुराई नहीं करता। लेकिन अपने समाज के लिए मैं हमेशा काम करूंगा और किसी की धमकी मुझे रोक नहीं सकती। महाराष्ट्र प्रशासन ने हमारी शिकायत को गंभीरता से लिया है और पंडाल की सुरक्षा भी बढ़ाई है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1