भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को निजी ज़िंदगी में एक और बड़ा झटका लगा है. कोलकाता हाईकोर्ट ने घरेलू हिंसा मामले में सुनवाई करते हुए आदेश दिया है कि शमी को अपनी पत्नी हसीन जहां और बेटी आइरा को हर महीने ₹4 लाख का भरण-पोषण देना होगा. इस आदेश की खास बात यह है कि यह खर्च 7 साल पुराने बैकडेट से लागू होगा.
शमी ऐसा कर सकते है
जज अजय कुमार मुखर्जी की बेंच ने हसीन जहां की याचिका पर आदेश पारित करते हुए भारतीय क्रिकेटर को हर माह खर्चा देने का निर्देश दिया। जज ने मंगलवार (1 जुलाई) को अपने आदेश में कहा, ”मेरे विचार से याचिकाकर्ता 1.5 लाख रुपये प्रति माह और उनकी बेटी को 2.5 लाख रुपये प्रति माह देना दोनों की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उचित होगा।” अदालत ने यह भी कहा कि शमी अपनी बेटी के लिए निर्धारित राशि से अधिक शिक्षा या अन्य खर्चों के लिए स्वेच्छा से योगदान देने के लिए स्वतंत्र हैं।
घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा था
पत्नी ने 2018 में शमी पर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तभी से मामला अदालत में चल रहा है। दोनों अभी तक कानूनी रूप से दोनों अलग नहीं हुए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि शमी ने अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए पैसे देना बंद कर दिया था। वह शमी पर मैच फिक्सिंग का इल्जाम भी लगा चुकी हैं। इस आरोप के बाद बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज के केंद्रीय अनुबंध पर रोक लगा दी थी। बाद में बोर्ड ने जांच की और शमी को मैच फिक्सिंग के आरोपों से मुक्त कर दिया।
हाईकोर्ट ने दिया सख्त आदेश
कोलकाता हाईकोर्ट ने घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत सुनवाई करते हुए आदेश दिया है कि शमी को ₹1.50 लाख हर महीने पत्नी हसीन जहां को और ₹2.50 लाख बेटी आइरा को देना होगा. यह रकम सात साल पहले से लागू मानी जाएगी, यानी कुल बकाया करोड़ों में पहुंच सकता है. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि संबंधित निचली अदालत को यह मामला छह महीने के भीतर निपटाना होगा. यह दर्शाता है कि न्यायपालिका अब ऐसे मामलों में तेजी लाने की दिशा में गंभीर है.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1