राजधानी में पकड़ा गया एक और बांग्लादेशी , पिछले 15 सालों से दिल्ली में कर रहा था नौकरी

Bangladeshi

राजधानी दिल्ली में पिछले 15 साल से एक बांग्लादेशी अवैध रूप से भारतीय बनकर रह रहा था। बता दे दिल्ली पुलिस अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ अभियान चला रही है, इसी करी में ओहिद नाम का एक शख्स पकड़ा गया है जो पिछले 15 साल से राजधानी में अपने पहचान को छुपा कर रह रहा था। आरोपी ने दिल्ली में रहते हुए बांग्लादेश जाकर आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाली, इन दस्तावेजों की मदद से उसने अपने भारत के पहचान संबंधित दस्तावेज बनवा लिए थे।और आरोपी इन्हीं दस्तावेजों की मदद से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रहकर नौकरी कर रहा था।

दिल्ली पुलिस का अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ अभियान शुरू

दिल्ली पुलिस , दिल्ली में अवैध रूप से किसी अन्य देश के रह रहे लोगों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी करी में दिल्ली पुलिस को बसंत कुंज इलाके में अवैध बांग्लादेशी नागरिक के रहने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया । आरोपी का नाम ओहिद है , जो मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। और पिछले 15 साल से दिल्ली में रह रहा था। दक्षिण , पश्चिमी जिला पुलिस ने उसे बांग्लादेश भेजने के लिए एफआरआरओ को सौंप दिया है। जिला पुलिस उपयुक्त अमित गोयल ने बताया कि एसपी विजय कुमार की नेतृत्व में एटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार की टीम जिले में रह रहे विदेशी नागरिकों का डाटा जताने का काम कर रही है।

आरोपी के पास थे नकली दस्तावेज

दिल्ली पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तब उसने बताया कि वो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है इसके साथ ही उसने भारत के आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाएं। लेकिन आधार कार्ड बाराचंद घर उत्तर पारा, जिला नादिया, पश्चिम बंगाल के रहने वाले मोहम्मद रोहित शेख के नाम का था। इसके बाद पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने शक्ति से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी ने कब बोला कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है और पिछले 15 साल से दिल्ली में रह रहा था।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *