मानसून हरियाणा की दहलीज पर खड़ा है। हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ हिस्सों का छोड़कर इसने पूरे देश को कवर कर लिया है। फिलहाल यह पूर्वी यूपी व हिमाचल की सीमा पर अटका है, लेकिन अगले 24 से 36 घंटे में यह पश्चिमी यूपी व हिमाचल के रास्ते हरियाणा में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग ने मानसून आने के संकेत को देखते हुए अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जम्मू की नदी में जल स्तर बढ़ा
पिछले कुछ दिनों से पूरे देश में मूसलाधार बारिश हो रही है। जम्मू की तवी नदी में जल स्तर बढ़ गया है। दिल्ली को छोड़कर लगभग पूरा उत्तर भारत मानसून की चपेट में आ चुका है। गुजरात और राजस्थान के कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। भारतीय मौसम विभाग ने एक ताजा चेतावनी जारी की है कि 25 जून से 30 जून के बीच और एक जुलाई को देश के 16 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy Rain Alert India) हो सकती है। राजधानी में भी अगले कुछ घंटों में मानसून पहुंचने की संभावना है।
तापमान भी 41 डिग्री तक पहुंचा
मानसून की आहट के बीच सोमवार को हरियाणा के दस जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक भिवानी में 39.5, नारनौल में 24.5 व रेवाड़ी के बावल में 20.5 एमएम बारिश हुई। इनके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, झज्जर, पलवल व नूंह में बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग ने इसे प्री-मानसून बारिश बताया है। वहीं, हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से उमस ने लोगों को परेशान किया और दिन का तापमान फिर 40 डिग्री पार कर गया। सिरसा में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया है। अगले दो दिन में 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अंधड़ चलने की भी उम्मीद है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है।
गुजरात में जलभराव की समस्या
सूरत के कई इलाके पानी में डूबे। गुजरात के सूरत में पिछले 24 घंटों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। शहर के निचले इलाकों की कई हाउसिंग सोसायटी डूब चुकी हैं। कई राष्ट्रीय राजमार्ग जलमग्न हो गए हैं और ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया है। IMD ने 27 जून तक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली में भी होगी बारिश
उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। दिल्ली में अगले 24-48 घंटों में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है। हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मानसूनी बारिश शुरू हो चुकी है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1