हिमाचल में कुदरत का कहर, धर्मशाला में मजदूर बहे

Himachal News

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश धर्मशाला में बुधवार को तेज बारिश हुई। बता दे पूरे देश में इस बार मानसून समय से पहले आ गया ,मानसून के कारन लोगों बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खनियारा इलाके के सोकणी दा कोट में इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट में काम करने वाले 15-20 मजदूर मनुणी खड्ड नदी में बह गए। तो वहीं बता अबतक दो मजदूरों के शव मिले हैं। मनुणी नदी आम तौर पर सूखी ही रहती है, लेकिन तेज बारिश के कारण नदी में अचानक से बाढ़ आ गई। मजदूर नदी किनारे बने शेड में रह रहे थे।तभी अचानक बारिश और बढ़ के कारन वो चपेट में आ गए।

कुल्लू में 3 जगह बादल फटा,

कुल्लू जिले में बुधवार को भारी बारिश हुई है। इस कारण मणिकर्ण, बंजार के तीर्थन और सैंज वैली में भारी नुकसान हुआ है। यहां पर भारी बारिश के चलते सैंज नदी में बाढ़ आ गई। आपको बात दे की बादल फटने से सैंज घाँटी के नाला में फ्लैश फ्लड आ गया हैं।बताया जा रहा है कि जीवा नाले में बाढ़ में रैला गांव में पिता और बेटी के अलावा, एक अन्य शख्स फ्लड में बह गया है। कुल्लू के बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया कि सुबह से भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण गडसा वैली, सैंज और तीर्थन में भारी नुकसान हुई है। जिसके कारन सैंज खड्ड का काफी ज्यादा जलस्तर बढ़ा गया है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जल्द राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाए और लोग नदी नालों के पास ना जाएं।उन्होंने कहा कि बीते साल सैंज में त्रासदी आई थी, उससे भी ज्यादा नुकसान हुआ है।

इन राज्यों में हुई भाड़ी बारिश

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला,कुल्लू ,उत्तराखंड के पिथौरागढ़,हल्द्वानी ,केरल के वायनाड के साथ जम्मू तक बारिश के कारन भाड़ी नुकसान हुआ हैं। हल्द्वानी में एक कार नहर में गिर गई। कार सवार 7 लोगों में से 4 की मौत हो गई। इनमें तीन दिन का बच्चा भी शामिल है।तो वहीं बता दे की उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धारचुला-लिपुलेख रोड पर लैंडस्लाइड हुआ। इसके कारण आदिकैलाश रोड बंद हो गया। दोनों तरफ वाहन फंसे हुए हैं।मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी तेज बारिश का अलर्ट है। दिल्ली NCR में अगले कुछ घंटे बिजली-बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।तो वहीं ओडिशा के कटक में बिल्डिंग पर बिजली गिरी। तो वही बता दे की मध्य प्रदेश के भोपाल में बारिश कारन एक मकान गिर गया जिसके कारन युवक की मौत हो गई। साथ ही बता दे की राजस्थान के अधिकतर जिलों में मानसून एक्टिव है। भरी बारिश से देश के कई रजियों में आपदा मचा रक्खी हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *