दिल्ली में कोरोना का कहर बरकरार, अब तक 17 लोगों की जान गई

Corona virus

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का संक्रमण सिर उठाने लगा है। राजधानी दिल्ली भी इससे शामिल है। बता दे की यहां कोविड-19 से जुड़ी गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है। कोरोनावायरस एक ऐसा वायरस है जिसके आने के बाद भारत से लेकर विदेश तक में हजारों लोगों की जान गई थी। इसके कारण देश में लॉकडाउन से लेकर तमाम बड़ी गतिविधियों को एक्शन में लाया गया था, ताकि कोरोनावायरस से लोग सुरक्षित रहे। बता दे एक बार फिर कोरोना वायरस वापसी कर रहा है । राजधानी दिल्ली से अब तक कई कोरोना मरीज की मौत की खबर सामने आ चुकी है साथ ही कई मरीज संक्रमित है।ताजा जानकारी के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हुई है, जिससे इस वर्ष की शुरुआत यानी 1 जनवरी से अब तक मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। हालांकि मृतकों में अधिकतर वे लोग शामिल हैं जो पहले से किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

एक दिन में नहीं मिला कोई नया केस, 154 मरीज हुए ठीक

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड डैशबोर्ड के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। राहत की बात यह है कि इसी अवधि में 154 मरीज संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो गए हैं। इससे राजधानी में एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 557 रह गई है। वर्ष 2025 की शुरुआत से अब तक कुल 2835 संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स बढ़ा रहे हैं चिंता

देशभर में बढ़ते मामलों के पीछे ओमिक्रॉन और इसके उप-संस्करण यानी सब-वैरिएंट्स जैसे NB.1.8.1 और XFG को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, ये वैरिएंट्स तुलनात्मक रूप से कम गंभीर लक्षण उत्पन्न करते हैं, लेकिन बुजुर्गों, कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों और पहले से बीमार व्यक्तियों के लिए ये जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य एजेंसियां इन मामलों पर नजर बनाए हुए हैं और सतर्कता बरतने की सलाह दे रही हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखना जरूरी

विशेषज्ञों का मानना है कि अभी भी कोरोना वायरस से पूरी तरह बेफिक्र होना सही नहीं होगा। भले ही वर्तमान वैरिएंट्स का असर कम प्रतीत हो, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए सभी लोगों को मास्क पहनने, हाथ धोने और भीड़-भाड़ से बचने जैसी सावधानियों का पालन करते रहना चाहिए। इसके साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
नजर बनाए हुए हैं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ।राजधानी में भले ही फिलहाल नए मामलों की संख्या में गिरावट आई हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता में कोई कमी नहीं की गई है। कोविड निगरानी दल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यकता पड़ने पर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *