इजराइल और ईरान में जारी जंग के बीच चीन के राष्ट्रपति ने बड़ा बयान दिया है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इजराइल से जल्द सीजफायर करने को कहा है. जिनपिंग ने कहा है कि जंग कोई भी विवाद सुलझाने का सही तरीका नहीं है. बुधवार को जिनपिंग ने दो टूक शब्दों में कहा कि मिडिल ईस्ट में लड़ाई सुलझाने के लिए सबसे जरूरी है कि पहले युद्ध विराम हो. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने का तरीका बल प्रयोग नहीं हो सकता
पुतिन और जिनपिंग की होगी मुलाकात
बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने मुलाकात की तारीख भी तय कर ली है। इस दौरान रूस और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा । पुतिन और शी जिनपिंग की पूर्ण स्तर की बैठक 2 सितंबर को चीन में होगी। दोनों नेताओं ने G7 शिखर सम्मेलन के परिणामों पर भी बात की और शिखर बैठक में भाग लेने वाले नेताओं के बीच अंतर्विरोध पर चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन के सहायक ने यह भी कहा कि ज़ेलेंस्की के लिए यह G7 सम्मेलन विदेश यात्राओं में से सबसे सफल नहीं रहा।
जंग में कीमतें और बढ़ेंगी
तेल की कीमतें 64-65 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 74-75 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लोगों को डर था कि तेल की सप्लाई में रुकावट आ सकती है। अगर यह संघर्ष और बढ़ता है तो कच्चे तेल की कीमतें और भी बढ़ सकती हैं। एजेंसी ने कहा, ‘संघर्ष में लगातार बढ़ोतरी से कच्चे तेल की कीमतों के हमारे अनुमानों में वृद्धि हो सकती है। नतीजतन, शुद्ध तेल आयात और चालू खाता घाटा भी बढ़ सकता है।’
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और जिनपिंग के बीच हुई बात
ईरान-इजराइल संघर्ष को लेकर रूस और चीन के राष्ट्रपति पुतिन और जिनपिंग ने गुरुवार को फोन पर बात की. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय एवं आधिकारिक आवास क्रेमलिन ने बातचीत को लेकर बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और शी चिनफिंग ईरान-इजराइल युद्ध पर संवेदनशील जानकारी एक दूसरे को मुहैया करने के लिए सहमत हुए हैं. क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा ‘‘राष्ट्रपति पुतिन और शी चिनफिंग ने फोन पर घंटे भर हुई बातचीत के दौरान अपनी-अपनी एजेंसियों को ईरान के बारे में जानकारी साझा करने के आदेश जारी करने पर सहमति जताई.’’
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1