आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे भगवान श्रीराम का राजतिलक, रामनगरी : अयोध्या में होगा दीपोत्सव

Ayodhya Deepotsav 2022

आपको बता दें कि रामनगरी अयोध्या आज पूरी तरह से रामनाम में लिप्त हो गई है! जहां दीपोत्सव का अद्भुत दृश्य चारों ओर जगमगा रहा है! रामकथा पार्क को राजभवन की तरह सजाया गया है! आज शाम यानि कि रविवार को जब माता सीता व अपने तीनों भाईयों के साथ श्रीराम भगवान पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से उतरेंगे, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ अगवानी करते नज़र आएंगे! तत्पश्चात श्रीराम भगवान का राज्याभिषेक भी किया जाएगा! वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में उनका राजतिलक व आरती उतारेंगे! हर्ष की बात यह है कि इस बार अयोध्या का छठा दीपोत्सव हो रहा है, जो कि नया कीर्तिमान स्थापित करेगी! इस वर्ष मोदीजी पहली बार इसका साक्षी बनने जा रहें हैं! जिसके अंतर्गत 15 लाख दीपों को प्रज्जवलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना बनाई गई है! वहीं जब राम भगवान का राजतिलक किया जाएगा, उस समय हेलीकॉप्टर से पुष्पों की वर्षा की जाएगी! व श्रीराम स्तुति चारों ओर गुंजायमान होगी! सरयू पुल पर लगभग 20 मिनट तक पटाखों की आतिशबाजी चलेगी! इस पुल एवं घाटों को दुल्हन की तरह फूलों की सहायता से सजाया गया है, पीएम मोदी सरयू पुल से इस दृश्य का लुत्फ़ उठाएंगे! जानकारी के मुताबिक आज मोदीजी 3 घंटे 20 मिनट तक अयोध्या में उपस्थित रहेंगे!

इसके अंतर्गत वे रामलीला का दर्शन – पूजन कर राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र का निरीक्षण भी करेंगे! 6 :10 बजे भगवान राम के स्वरुप का राज्याभिषेक करने के पश्चात सरयू तट पर आरती में शामिल होंगे और अंत में राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में सम्मिलित होंगे! अयोध्या में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब विश्व के आठ देशों की रामलीला का मंचन किया जाएगा! इसमें देश – विदेश के 1800 से अधिक लोक कलाकार दीपोत्सव की शान में चार चाँद लगाएंगे!

आपको यह भी बता दें कि अयोध्या में आज राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप जलाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है! इसके लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की पूरी टीम यहां उपस्थित रहेगी! रिकॉर्ड बनाने के लिए 15 लाख दीपों को कुल 5 मिनट तक लगातार जलना अति आवश्यक है, इन सभी दीपों को 40 मिनट के अंदर जलाया जाएगा!

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *