पटना में लगातार बढ़ रहा अपराध, वीआईपी इलाकों में भी नहीं सुरक्षित हैं लोग

Patna News

बिहार की राजधानी पटना में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे वीवीआईपी इलाकों में भी वारदात को अंजाम देने से नहीं हिचक रहे। ताजा मामला गुरुवार का है, जिसने एक बार फिर पटना की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दे कि घटना गुरुवार को शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके, पोलो रोड पर हुई। यह इलाका वीवीआईपी क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां मंत्री, नेता और उच्च अधिकारियों के सरकारी आवास स्थित हैं। इसी क्षेत्र में मंत्री अशोक चौधरी के आवास के बाहर दो बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर गोलियां चला दीं। पीड़ित युवक की पहचान राहुल नाम से हुई है। गोली लगने के बाद राहुल घायल हो गया, वहीं हमलावर उस पर हमला करने के बाद उससे 400 रुपये भी लूटकर फरार हो गए।तो वहीं पुलिस को मौके से गोली का खोखा बरामद हुआ है और छानबीन शुरू कर दी गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

राजनीतिक और न्यायिक हस्तियों की सुरक्षा पर भी उठे सवाल

जिस जगह यह हमला हुआ, वह क्षेत्र न सिर्फ मंत्री अशोक चौधरी के आवास के बेहद पास है, बल्कि राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का सरकारी बंगला भी ठीक बगल में स्थित है। इसके अलावा कई न्यायिक अधिकारियों और वरिष्ठ नौकरशाहों के आवास भी इसी क्षेत्र में हैं। इस घटना ने वीवीआईपी इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, जहां आमतौर पर पुलिस की भारी मौजूदगी रहती है। बटा दे कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब पटना में दिनदहाड़े हत्या जैसी गंभीर वारदात हुई हो। इससे पहले एक सप्ताह पूर्व अलमगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। यहां अर्फाबाद नहर के पास अज्ञात हमलावरों ने एक महिला और उसकी बेटी को गोली मार दी थी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। महिला का पति इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। बता दे इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर रही है।

सवालों के घेरे में पुलिस प्रशासन

लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद पटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। शहर में बढ़ते अपराधों से न केवल आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, बल्कि वीवीआईपी इलाकों में भी सुरक्षा का दावा अब खोखला नजर आने लगा है। अपराधियों के हौसले इतने बढ़ चुके हैं कि वे दिनदहाड़े और सबसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थानों पर भी खूनखराबा करने से नहीं डर रहे।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन घटनाओं से सबक लेता है या फिर पटना में अपराधियों का बोलबाला यूं ही चलता रहेगा। जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए सख्त कदम उठाना अब जरूरी हो गया है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *