अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विमानन कंपनी ने कई एहतियात बरते हैं। डीजीसीए की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इसी के साथ कई देशों के एयरस्पेस पूरी तरह से बंद हैं। इस कारण कई विमानों की उड़ानों पर असर पड़ा है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एयर इंडिया ने अगले कुछ सप्ताह के लिए दूसरे देश जाने वाले बड़े विमानों की सेवाओं में 15 फीसदी की कटौती की है। यह कटौती 15 जुलाई तक जारी रह सकती है। विमानन कंपनी ने अपने इस निर्णय के लिए यात्रियों से माफी मांगी है और कहा है कि यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
15% कटौती का फैसला
हाल में एयर इंडिया के साथ अहमदाबाद में हुए खौफनाक हादसे के बाद एयर इंडिया ने अपने वाइडबॉडी विमानों की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में लगभग 15% की कटौती करने का फैसला लिया है. यह कटौती कुछ समय के लिए होगी यानी 20 जून तक ही लागू रहेगी, हो सकता है कि यह स्थिति जुलाई के मध्य तक भी जारी रहे. बता दें वाइडबॉडी विमान आकार में काफी बड़े होते हैं जिसमें ज्यादा यात्री बैठ सकते हैं.
क्यों हुई उड़ानों में कटौती ?
फिलहाल इंटरनेशनल ऑपरेशन में जो कटौती की गई है उसके पीछे कई वजहें हैं. एक, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और यूरोप और पूर्वी एशिया में कई एयरस्पेस पर लागू नाइट कर्फ्यू. पिछले 6 दिनों में 83 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं. इस स्थिति से निपटने के लिए एयर इंडिया ने यह रणनीति अपनाई है.
33 में से 26 विमानों की पूरी हुई जांच
इस बीच एयर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि उसने अपने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर बेड़े के 33 विमानों में से 26 की सुरक्षा जांच पूरी कर ली है, और ये विमान सेवा के लिए मंजूरी प्राप्त कर चुके हैं। ये जांच भारतीय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के निर्देश पर की गई है। इसके अतिरिक्त, बोइंग 777 बेड़े पर भी बढ़ी हुई सुरक्षा जांच की जाएगी। एयर इंडिया ने कहा, “हमारी प्राथमिकता यात्रियों, चालक दल और विमानों की सुरक्षा है।”
बिनी किसी अतिरिक्त शुल्क का होगा रिशेडुल
एयर इंडिया ने फैसले से प्रभावित यात्रियों को भी कई प्रकार की राहत दी है। कंपनी ने कहा है कि यात्री बिनी किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा को रिशेड्यूल कर सकते हैं या फिर वे पूरा रिफंड ले सकते हैं। एयरलाइन जल्द ही 20 जून से प्रभावी होने वाला संशोधित अंतरराष्ट्रीय उड़ान शेड्यूल जारी करेगी।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1