विजय रुपाणी के विमान हादसे में निधन के बाद, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Vijay Rupani

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए राजकोट ले जाया गया। पिछले सप्ताह 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना ने पूरे देश को झंझोर कर रख दिया था। बता दे कि इस हादसे में बीमा में मौजूद एक व्यक्ति को छोड़कर सभी की जान चली गई।इस हादसे में 274 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिम गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल है।उनके आकस्मिक निधन से राज्यभर में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी गुजरात में एक दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। बता दे की विजय रुपाणी का अंतिम संस्कार गुजरात के राजकोट में किया जाएगा।

डीएनए जांच से हुई शव की पहचान

विमान हादसे के बाद घटनास्थल पर अधिकतर शव बुरी तरह से जल चुके थे, जिससे पहचान कर पाना लगभग असंभव था। विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर भी इस कदर क्षतिग्रस्त हो चुका था कि उनकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी। इसके बाद मेडिकल टीम ने डीएनए जांच के जरिए उनके रिश्तेदारों के सैंपलों से मिलान कर पुष्टि की। यह प्रक्रिया रविवार रात पूरी हुई और सोमवार को अहमदाबाद स्थित सिविल अस्पताल में शव उनके परिजनों को सौंपा गया।

परिवार और नेताओं की उपस्थिति में दी जाएगी अंतिम विदाई

जब विजय रूपाणी का शव उनके परिवार को सौंपा गया, उस समय वहां एक बेहद भावुक माहौल था। उनकी पत्नी अंजलि रूपाणी और बेटे ऋषभ रूपाणी इस दौरान उपस्थित रहे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी और अन्य वरिष्ठ नेता भी अस्पताल परिसर में मौजूद रहे और उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

राजकोट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, अंतिम यात्रा के लिए मार्ग सील

राजकोट में विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा निकालने की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो चुकी थीं। राजकोट पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र विशेष इंतजाम किए। डीसीपी क्राइम पार्थराज सिंह गोहिल ने जानकारी दी कि यात्रा मार्ग पर वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक को कुछ समय के लिए डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा शहरभर में पार्किंग व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर अहमदाबाद से हवाई मार्ग द्वारा दोपहर करीब 2 बजे राजकोट पहुंचाया जाएगा। इसके बाद राजकोट में शाम 5 बजे उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। मुख्यमंत्री, केंद्रीय प्रतिनिधि और राज्य के अन्य गणमान्य लोग अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए राजकोट पहुंच रहे हैं।विजय रूपाणी का राजनीतिक जीवन गुजरात की राजनीति में एक अहम अध्याय रहा है। उन्होंने राज्य में भाजपा को मज़बूत नेतृत्व दिया और अनेक विकास योजनाओं को गति प्रदान की। उनके निधन के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने शोक प्रकट करते हुए उनके योगदान को याद किया। सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *