New Delhi: दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज और टी-20 क्रिकेट के दिग्गज फाफ डु प्लेसिस ने टी-20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। अमेरिका में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2025 में वह टेक्सास सुपर किंग्स (TSK) की कप्तानी कर रहे हैं। 16 जून को लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स (LAKR) के खिलाफ टॉस के लिए मैदान में उतरते ही उन्होंने अपने करियर का 200वां टी-20 मैच बतौर कप्तान खेला। वह ऐसा करने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं।
धोनी और रोहित जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हुए फाफ
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कप्तानी करने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है, जिन्होंने 331 मैचों में टीम का नेतृत्व किया है। इसके बाद रोहित शर्मा (225), डैरेन सैमी (208) और जेम्स विंस (208) इस सूची में आते हैं। अब फाफ डु प्लेसिस 200 मैचों के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उपलब्धि उन्हें टी-20 क्रिकेट के सफलतम कप्तानों की श्रेणी में लाकर खड़ा करती है।
कप्तानी में शानदार रहा है फाफ का प्रदर्शन
फाफ डु प्लेसिस ने अब तक 200 टी-20 मुकाबलों में कप्तानी की है, जिनमें से उन्होंने 104 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 88 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 11 मैच ऐसे रहे जिनका कोई नतीजा नहीं निकला, जबकि 2 मुकाबले टाई रहे। उनके नेतृत्व में टीम का जीत प्रतिशत अच्छा रहा है, जो उनकी रणनीतिक समझ और अनुभव को दर्शाता है।
टेक्सास सुपर किंग्स की शानदार जीत, नूर अहमद बने हीरो
MLC 2025 में फाफ की अगुआई में टेक्सास सुपर किंग्स ने जबरदस्त शुरुआत की है। टीम ने अब तक खेले दोनों मुकाबले जीते हैं और 4 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। LAKR के खिलाफ खेले गए मैच में TSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। जवाब में LAKR की टीम 17.1 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। इस जीत के हीरो रहे गेंदबाज नूर अहमद, जिन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
