देशभर के छात्रों को स्पेस साइंस से जोड़ने की नई उड़ान, ISRO और इन-स्पेस की अनूठी पहल

ISRO 1

New Delhi: शनिवार शाम को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही क्षेत्र स्थित रकबा जंगलीपट्टी में गंडक नदी के किनारे इसरो, इन-स्पेस और ट्रस्ट टेक इंडिया के वैज्ञानिकों ने रॉकेट और सैटेलाइट की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की। शाम 5:15 बजे लॉन्च किया गया रॉकेट 1.126 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचा और फिर पैराशूट की मदद से 500 मीटर दूर धरती पर सुरक्षित उतर गया। इस ऐतिहासिक क्षण पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने करतल ध्वनि से वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया।

वैज्ञानिकों और अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

लॉन्चिंग कार्यक्रम में इसरो के वैज्ञानिक विनोद कुमार, अभिषेक सिंह, विजया श्री, केके त्रिपाठी, डॉ. बृजेश सोनी, अनंत मधुकर और ट्रस्ट टेक इंडिया से अनंत अग्रवाल, सुभद्र गुप्ता, अद्वैत सधाना की टीम शामिल रही। कार्यक्रम में देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एडीएम वैभव मिश्र, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एसडीएम ऋषभ देवराज पुंडीर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

कैनसैट प्रतियोगिता से छात्रों में बढ़ेगा अंतरिक्ष के प्रति रुझान

सांसद त्रिपाठी ने बताया कि रकबा जंगलीपट्टी में दो दिवसीय कैनसैट प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है। इसमें विद्यार्थी अपने द्वारा बनाए गए कैन साइज के सैटेलाइट लॉन्च कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में स्पेस टेक्नोलॉजी के प्रति रुचि को बढ़ाना और उन्हें इस क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है।

अंतरिक्ष विज्ञान को प्रोत्साहन देने का प्रयास

इन-स्पेस मॉडल रॉकेट्री, कैनसैट इंडिया स्टूडेंट कम्पटीशन 2025 का आयोजन एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा इन-स्पेस, इसरो व अन्य संस्थाओं के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें देशभर के कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्र 1000 मीटर ऊंचाई तक रॉकेट व कैन आकार के सैटेलाइट डिज़ाइन और लॉन्च करेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए ट्रस्ट टेक इंडिया को लॉन्चर के रूप में चुना गया है। आयोजन स्थल पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *