नीट यूजी 2025 का परिणाम घोषित, राजस्थान के महेश कुमार ने किया टॉप,

NEET UG 2025 result

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी (NEET UG) 2025 का परिणाम आखिरकार घोषित कर दिया गया है। NTA द्वारा परीक्षा की फाइनल आंसर-की पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा चुकी थी, जिसके बाद से ही परिणाम का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. हालांकि एनटीए ने सटीक समय की कोई घोषणा नहीं की थी, लेकिन अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने नतीजे देख सकते हैं।परिणामों के साथ, एनटीए ने श्रेणी-वार नीट यूजी 2025 कटऑफ भी जारी किया है, जिसका उपयोग देश भर के विभिन्न कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा।

परीक्षा में शामिल और सफल होने वाले उम्मीदवारों के आंकड़े
इस वर्ष की नीट यूजी परीक्षा में कुल 22,76,069 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 22,09,318 उम्मीदवार वास्तव में परीक्षा में शामिल हुए. जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में शामिल हुए इन उम्मीदवारों में से कुल 12,36,531 ने सफलता के झंडे गाड़े हैं, जो एक बड़ी संख्या है।

टॉपर्स और कैटेगरी-वाइज कटऑफ
नीट यूजी 2025 में राजस्थान के महेश कुमार ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है, जबकि मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अविधया दूसरे पायदान पर रहे हैं
टॉप 10 की सूची में इस बार केवल एक लड़की ने अपनी जगह बनाई है: दिल्ली की अविका अग्रवाल ने 7वीं रैंक हासिल कर शीर्ष 10 रैंकर्स में खुद को स्थापित किया। कैटिगरी के अनुसार इस साल के कटऑफUR/EWS: 686-144,OBC: 143-113,SC: 143-113,ST: 143-113,UR/EWS & PWBD: 143-127,OBC & PwBD:126-113,SC & PwBD:126-113ST & PwBD: 126-113
यह परिणाम मेडिकल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने वाले लाखों छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, और अब वे अपनी रैंक और कटऑफ के आधार पर विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का इंतजार करेंगे।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *