पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, कश्मीर में दौड़ेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस

PM Modi 2025 06 03T002336.407

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को कटरा से कश्मीर घाटी के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं। यह रेल सेवा श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार स्थल कटरा को कश्मीर घाटी से सीधे रेलमार्ग के जरिए जोड़ने का काम करेगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री कटरा के एक स्टेडियम में जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।

तैयारियों को मिली मंजूरी, पहले भी टल चुकी है सेवा

कटरा से बारामुला तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शुरुआत में इस सेवा को 19 अप्रैल को शुरू किया जाना था, लेकिन खराब मौसम की चेतावनी के कारण इसे टाल दिया गया। इसके बाद 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और 7 से 10 मई के बीच हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के चलते इसमें और देरी हुई।

अमरनाथ यात्रा में यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ

इस नई रेल सेवा की शुरुआत आगामी अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 3 जुलाई से 9 अगस्त तक प्रस्तावित है। संभावना है कि मॉनसून समय से पहले दस्तक दे सकता है, जिससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग विशेष रूप से रामबन और बनिहाल के बीच बाधित हो सकता है। ऐसी स्थिति में यह रेलमार्ग एक सुरक्षित और सुलभ विकल्प बनेगा।

शुरुआत में बारामुला तक सेवा, भविष्य में जम्मू तक विस्तार

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक चरण में केवल वंदे भारत ट्रेन ही इस मार्ग पर संचालित होगी। तीर्थयात्रियों की अधिकता की स्थिति में विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना भी बनाई जा रही है। अब तक इसके कई सफल परीक्षण हो चुके हैं। फिलहाल यह सेवा कटरा से बारामुला तक सीमित रहेगी, लेकिन जम्मू रेलवे स्टेशन के विस्तार और प्लेटफॉर्मों की संख्या बढ़ने के बाद इसे जम्मू से भी शुरू किया जाएगा, जिसकी संभावना अगस्त-सितंबर तक है। वर्तमान में दिल्ली या अन्य राज्यों से कश्मीर के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं है, यात्री कटरा में उतरकर आगे की यात्रा दूसरी ट्रेनों से करते हैं। आने वाले समय में यह प्रक्रिया जम्मू स्टेशन से भी लागू हो सकती है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *