PM मोदी से वायुसेना प्रमुख की मुलाकात, सुरक्षा तैयारियों पर हुई खास चर्चा

PM Modi 2025 05 04T185233.835

New Delhi: रविवार को वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। यह बैठक लगभग 40 मिनट तक चली, जिसमें देश की सुरक्षा व्यवस्था और रक्षा तैयारियों पर चर्चा हुई। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में वायुसेना की रणनीतिक तैयारियों और सीमा पर स्थिति की समीक्षा भी की गई।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद उच्चस्तरीय बैठकें तेज
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की प्रधानमंत्री से मुलाकातों का सिलसिला जारी है। शनिवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने भी प्रधानमंत्री से भेंट कर अरब सागर के रणनीतिक समुद्री मार्गों की स्थिति से अवगत कराया। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी प्रधानमंत्री से मिले थे। उन्होंने हमले में मारे गए 26 नागरिकों के प्रति शोक व्यक्त किया और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।

सीमा पर पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई
इसी बीच, पाकिस्तान की सेना ने लगातार दसवें दिन नियंत्रण रेखा (LoC) पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। बिना किसी उकसावे के की गई इस फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की लगभग 32 चौकियों से की गई गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर के कई सीमावर्ती क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। इनमें पुंछ, राजौरी, कुपवाड़ा, बारामुल्ला और सुंदरबनी शामिल हैं।

03-04 मई की रात फिर गूंजीं गोलियों की आवाजें
ताजा जानकारी के अनुसार, 03 और 04 मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में छोटे हथियारों से फायरिंग की। बारामुल्ला, मेंढर, नौशेरा और अखनूर जैसे इलाकों में भी फायरिंग की खबर है। भारतीय सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी चौकियों पर सटीक जवाब दिया, जिससे सीमावर्ती इलाकों में स्थिति और गंभीर हो गई है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *