New Delhi: फिर शाम को यमुना घाट पर आरती हुई। उसके बाद शाम 7 बजे कैबिनेट की मीटिंग बुलाई गई। बता दें यमुना घाट पर चार आरती के स्टैंड बनाए गए हैं। यमुना नदी किनारे स्थित वासुदेव घाट की सजावट की गई। यहां पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट यमुना पूजन कर इतिहास रचा। इससे पहले कभी नहीं हुआ जब कैबिनेट ने यमुना आरती की हो।
दिल्ली सरकार ने स्पस्ट किया अपना प्राथमिकता
बीजेपी नेता और शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक रेखा गुप्ता ने दोपहर दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री समेत उनकी पूरी कैबिनेट दिल्ली में यमुना नदी के घाट पर पहुंची और पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की प्राथमिकता यमुना की सफाई करना है।
यमुना की सफाई बना अरविंद केजरीवाल का हार का कारण
इसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों ने यमुना घाट पर साफ-सफाई का जायजा लिया। अपने इस कदम के साथ ही दिल्ली की नई सरकार ने अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कर दी हैं। दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना की सफाई एक बड़ा मुद्दा बना था। बीजेपी ने इस मामले में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को घेरा था। यमुना की सफाई का मामला आम आदमी पार्टी की हार के कारणों में सबसे प्रमुख है। अब दिल्ली की नई सरकार इस मुद्दे को काफी गंभीरता से ले रही है।
प्रवेश वर्मा ने यमुना को साफ करने की खाई कसम
दिल्ली कैबिनेट के नवनियुक्त मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना की आरती करने के बाद कहा हमने मां यमुना से आर्शीवाद लिया है और हमने ना केवल यमुना को साफ करने की कसम खाई है,बल्कि हमने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करने की भी कसम खाई है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1