आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ी, चुनाव से पहले हुआ FIR दर्ज

arvind kejriwal delhi

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शाहाबाद पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है। मंगलवार शाम को पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन मनचंदा की शिकायत पर हुई है। उन्होंने केजरीवाल पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने और दो प्रदेशों के लोगों के बीच उकसावे वाली बयानबाजी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके चलते भारतीय न्याय संहिता की धारा 192, 196, 197, 248-ए एवं 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अरविंद केजरीवाल पर हुआ FIR

पिछले काफी समय से दिल्ली और हरियाणा के बीच यमुना पानी को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. दिल्ली चुनाव के चलते दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के बीच यमुना के पानी को लेकर तलवारें खिंची हुई है. यमुना के पानी में ज़हर मिलाने को लेकर खूब सियासत हो रही है. वार-पलटवार किए जा रहे हैं. लेकिन इसी बीच दिल्ली चुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद पुलिस स्टेशन में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

यमुना में जहर मिलाने का किया था दावा

बता दें, 27 जनवरी को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की तरफ से दिल्ली को उपलब्ध कराए जा रहे पानी की खराब गुणवत्ता का मुद्दा उठाया था। केजरीवाल ने कहा था,’लोगों को पानी से वंचित करना, इससे बड़ा पाप कुछ भी नहीं है। भाजपा अपनी गंदी राजनीति से दिल्ली की जनता को प्यासा छोड़ना चाह रही है। वे हरियाणा से भेजे जा रहे पानी में जहर मिला रहे हैं।

पुलिस करे मामले की पूरी जांच

एडवोकेट जगमोहन मनचंदा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच पुलिस को करनी है। पुलिस मामले की पूरी जांच करे और कानून के तहत केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई करे।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *