मणिपुर में हिंसा जारी, जिरीबाम जिले में 5 लोगों की मौत

rubina francis 37

मणिपुर के जिरीबाम जिलें में हुई हिंसक घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। एक सोते हुए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं हिंसक झड़प में चार लोगों की मौत हो गई। इस हफ्ते राज्य के कई जिलों में हिंसक घटनाएं घटी है। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार दोपहर उग्रवादियों ने एक आवासीय क्षेत्र में रॉकेट से हमला किया।

उग्रवादियों ने किया था रॉकेट हमला
इस हफ्ते राज्य के कई जिलों में हिंसक घटनाएं घटी है। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार दोपहर उग्रवादियों ने एक आवासीय क्षेत्र में रॉकेट से हमला किया। हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। वहीं, इससे पहले उग्रवादियों ने मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के एक गांव में खाली पड़े पांच घरों को जला दिया। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों को खदेड़ दिया।

जिरिबाम में क्यों भड़की हिंसा?
पुलिस ने बताया कि जातीय संघर्ष से ग्रस्त मणिपुर के जिरिबाम जिले में गुरुवार शाम एक समुदाय के 59 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के बाद तनाव पैदा हो गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित गुरुवार को सुबह अपने खेत पर गया था, जहां से वह लापता हो गया। बाद में उसका शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने हत्या के बाद जिरिबाम थाने के बाहर विरोध जताया और मांग की कि चुनाव के मद्देनजर उनसे लिये गए लाइसेंसी हथियार अब उन्हें लौटा दिए जाएं। मणिपुर में पिछले साल से मई से जारी हिंसा से अब तक जिरिबाम अप्रभावित रहा है। यहां भी मेइती, मुस्लिम, नागा, कुकी और गैर-मणिपुरी लोग रहते हैं।

एक साल से जारी है मणिपुर में हिंसा
बता दें कि मणिपुर में पिछले एक साल से ही हिंसा जारी है। दरअसल, मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में पिछले साल तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं

सोशल मीडिया पर नजर
उन्होंने आगे कहा, ‘पुलिस सोशल मीडिया की भी सक्रिय रूप से निगरानी कर रही है। सोशल मीडिया पर शरारती तत्व समुदायों के बीच सांप्रदायिक भावनाओं को भड़का सकते हैं। साथ ही आम जनता से अफवाहों को हवा देने से बचने को कहा है।’

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Magazine Power by WEN Themes